विधायक नीलिमा कटियार ने किया रैन बसेरा का औचक निरीक्षण, दिए उचित दिशा निर्देश

Spread the love

ठण्ड के मौसम को देखते हुए बुधवार देर रात कानपुर की कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने नवाबगंज स्थित रैना बसेरा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक नीलिमा कटियार ने रैन बसेरा में साफ सफाई, कंबल, स्नान घर समेत तमाम व्यवस्थाएं देखी.

उन्होंने रैन बसेरा का रजिस्टर भी चेक किया. नीलिमा कटियार ने रैन बसेरा केयर टेकर को उचित दिशा निर्देश भी दिए. इस दौरान नीलिमा कटियार ने कहा कि, ठण्ड में रैन बसेरा में रुकने वालों को दिक्क़त न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. आने वाले समय में अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी और कंबल वितरण भी होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *