कानपुर के घाटमपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा: मौके पर ही मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे

Spread the love

कानपुर के घाटमपुर में ट्रक ने सामने से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया. हादसे में दोनों युवक की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा काटा. पुलिस ने ग्रामीणों व् मृत युवकों के परिजनों को समझाने की कोशिश की.

शादी समारोह से लौट रहे थे

रेउना थाना क्षेत्र के कटरी गांव निवासी 45 वर्षीय जगजीवन कुरील अपने भांजे धरमपुर निवासी जितेंद्र कि शादी समारोह में शामिल होने आए थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद जगजीवन अपने साथी धरमपुर गांव निवासी 55 वर्षीय रमेश के साथ बाइक से अपने गांव कटरी लौट रहा था. तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के भाठ बंबी के पास पहुंचते ही सामने से डंपर को ओवरटेक करके आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया.

इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाईवे पर पतारा पुलिस चौकी मोड़ पर और धरमपुर बंबा के पास हाईवे जामकर हंगामा काटा है। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर हाईवे पर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

हालांकि परिजनों का आरोप है, कि पुलिस ने उन्हें शव देखने नहीं दिया. इसके चलते उन्होंने हाईवे जाम किया है. घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेने के साथ दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

दोनों ओर लगी वाहनों की कतार

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाइवे पर जाम लगाकर हंगामा काटा है. इस दौरान घाटमपुर की ओर जहांगीराबाद तक और कानपुर की ओर धरमपुर बंबा तक हाईवे पर जाम लगा रहा. पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *