कानपुर में शिवराजपुर के एक गांव में शनिवार सुबह घर के अंदर एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला. युवती घर पर अकेली थी. परिवार के लोग रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. एसीपी सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू की.
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान परिवार शुक्रवार को अपने रिश्तेदारों के शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था. घर पर चार बहनें और दो भाईयों में सबसे छोटी बहन कक्षा 12 की छात्रा और उसकी मासूम भतीजी मौजूद थी.
बेड पर अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़ा था शव
शनिवार सुबह जागने पर मासूम ने मृतका को अस्त-व्यस्त अवस्था में पड़ा देखा. जिसके बाद तुरंत पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई को बताया. जानकारी मिलते ही भाभी सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए और युवती को कमरे में बेड पर अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़ा देखकर दंग रह गए.
जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ देर में एसीपी व थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घटना की जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस की सूचना पर पहुंची फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए.
वहीं घटना की जानकारी के बाद घर पहुंचे मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई. वहीं लोगों में स्थित को देखते हुए युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की चर्चाएं बनी रहीं. थाना प्रभारी के अनुसार घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. परिजनों से मिलने वाली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
















Leave a Reply