कानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी

Spread the love

साथी संग घर लौट रहे बाइक सावर युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. अनियंत्रित बाइक नाले में जा गिरी, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई और साथी गंभीर रुप से घायल हो गया. सेन पश्चिमपारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया. इकलौते बेटे की मौत की सूचना से कोहराम मच गया.

3 साल पहले हुई थी शादी

घाटमपुर बरनाव गांव निवासी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके इकलौते बेटे आशीष (21) की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी. परिवार में बहू करिश्मा व 1.5 साल की पोती है. आशीष हलवाई का काम करता था. शनिवार को वह समारोह में साथी पप्पू संग खाना बनाने के लिए गया था.

गल्लामंडी के पास हुआ हादसा

देर रात लौटने के दौरान वह गल्लामंडी, पहाड़पुर के पास पहुंचा ही था. तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में आशीष बाइक समेत नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची सेन पश्चिमपारा पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा शव को पोस्टमार्टम भिजवाया. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवााई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *