शिवराजपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा, कासगंज पैसेंजर से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के शिवराजपुर रेलवे स्टेशन पर आज बड़ा हादसा हो गया जिसके अंतर्गत कासगंज पैसेंजर ट्रेन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी. कासगंज से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन रविवार को बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से ठीक पहले एक असामान्य घटना के कारण लगभग 45 मिनट तक खड़ी रही. ट्रेन के इंजन के पेंटोग्राफ से एक मोर टकराकर उसमें फंस गया, जिससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन और ट्रेन के बीच बिजली सप्लाई हो गई. सप्लाई बंद होते ही ट्रेन स्टेशन से लगभग 20 मीटर पहले रुक गई.

ट्रेन रुकने के बाद चालक ने तत्काल स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया. स्टेशन मास्टर ने चौबेपुर स्थित एक्सीडेंट रिलीफ ड्यूटी (एआरडी) टीम और ओएचई विभाग को मौके पर बुलाया. पेंटोग्राफ से निकाला गया मोर कुछ ही देर में पहुँची एआरडी टीम ने पेंटोग्राफ में फँसे मोर को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला. इसके बाद ओएचई टीम ने ओवरहेड लाइन और ट्रेन के बीच विद्युत संपर्क को दुरुस्त किया. तकनीकी खामी दूर होने के बाद ट्रेन को पुनः संचालित किया गया.

45 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लाइट बहाल होने के बाद लगभग 45 मिनट की देरी से ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. घटना के दौरान यात्रियों को ट्रेन में ही प्रतीक्षा करनी पड़ी.

राष्ट्रीय पक्षी को दिया गया सम्मान: इस घटना में मोर की मृत्यु हो गई। रेलवे कर्मचारियों ने मृत राष्ट्रीय पक्षी को स्ट्रेचर पर रखकर सम्मानपूर्वक हटाया। कर्मचारियों ने उसे तिरंगे में लपेटकर ले जाया. रेलवे सूत्रों के अनुसार, मोर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

स्टेशन मास्टर ने बताया कि मोर के पेंटोग्राफ में फँस जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसके कारण ट्रेन को रोकना पड़ा. तकनीकी टीमों ने समय रहते समस्या का समाधान कर दिया और ट्रेन को सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *