कानपुर के फीलखाना में प्रेमी से फोन पर बातचीत कर रही पत्नी को ठोकना युवक को भारी पड़ा. आक्रोशित पत्नी ने किचन से चाकू लाकर युवक पर हमला कर दिया. घटना के बाद परिजन ने घायल युवक को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई.
फीलखाना स्थित बालाजी धाम अपार्टमेंट निवासी 45 वर्षीय मनीष गुप्ता कपूर का कारोबार करते थे. परिवार में मां मीरा, पत्नी निहारिका और पांच रियाश है. पिता रामकिशोर ने बताया कि 2017 में बेटे मनीष ने काहूकोठी में रहने वाली निहारिका से प्रेम विवाह किया था. करीब दो साल पहले बेटे को पता चला की बहू का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है जिस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच में झगड़ा होता था.
बीती 5 जून को बहू किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी. बेटे ने उसे टोका तो वह झगड़ा करने लगी. इस दौरान बहू ने किचन से चाकू लाकर बेटे के पेट में मार दिया जिससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल परिजनों से केपीएम अस्पताल ले गए जहां से उसे हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई.
फीलखाना थाना प्रभारी अभय नारायण ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया. आरोपित महिला को गिरफ्तार का जेल भेजा गया है.
















Leave a Reply