सरकार राम मंदिर के चंदा चोरों को बचा रही, SC के जज से हो जांच; कानपुर कांग्रेस की मांग

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान के रूप में प्राप्त बहुमूल्य वस्तुओं की कथित चोरी के मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. आज कानपुर नगर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप शुक्ला एडवोकेट ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें इस पूरे प्रकरण की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

ज्ञापन में कहा गया कि मंदिर निर्माण के दौरान देश-विदेश से करोड़ों रुपये और लगभग 1250 सोने, चांदी, हीरे जड़ित एवं अष्टधातु की शिलाएं चोरी हो गईं. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट से जुड़े लोगों की संलिप्तता के बिना यह चोरी संभव नहीं है और भाजपा सरकार के संरक्षण के कारण अभी तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है.

ज्ञापन देने के बाद संदीप शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और आमजन की आस्था के प्रति संवेदनशील है. उन्होंने जिलाधिकारी से इस गंभीर मामले में तत्काल संज्ञान लेकर FIR दर्ज कराने और उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच कराने का अनुरोध किया है.

गौरतलब है कि इस पूरे मामले ने देशभर में तूल पकड़ लिया है. अयोध्या में राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में रामजन्मभूमि आंदोलन के कार्यकर्ता संतोष दुबे ने भी मामले की शिकायत दी है वहीं, सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया है, हालांकि CJI ने इस पर लिखित नोट देने को कहा है. उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन किया है, जिसने अब तक कई संदिग्धों से पूछताछ की है और करोड़ों रुपये बरामद किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *