पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के सचेंडी में बाइक से जा रहे दोस्तों को तेज रफ्तार ड्रमों से लदा लोडर रौंदते हुए निकल गया. हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी पर मृतकों के घरों पर पहुंची तो कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
सचेंडी के ठाकुर प्रसाद का पुरवा निवासी किसान गौतम सिंह का इकलौता बेटा नीरज सिंह (20) गुरुवार शाम इलाके के दोस्त चेतन सिंह (18) के साथ कैंधा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार गया था। दोनों खरीदारी कर घर लौट रहे थे.
कैंधा के गज्जापुरवा के पास पहुंचे ही थे, कि पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों उछल कर सड़क पर जा गिरे, इसके बाद वाहन उन्हें रौंदता हुआ निकल गया.

घटना की जानकारी देते मृतक नीरज के परिजन.
घटना के बाद राहगीरों और इलाकाई लोगों की भीड़ जुट गई. इसी दौरान यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया, हालांकि तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल से नीरज के घर सूचना दी, इकलौते बेटे की मौत से मां सुषमा बेसुध होकर गिर पड़ीं. किसी तरह परिजनों ने उन्हें संभाला. सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. लोडर की तलाश की जा रही है.
5 माह पहले दिलाई थी बाइक: परिजनों ने बताया कि, नीरज जब से 18 वर्ष का हुआ था तब से वह बाइक दिलाने की जिद करने लगा था. खुद लर्निंग लाइसेंस भी बनवा लिया. करीब 5 माह पहले नई स्पोर्ट्स बाइक आई थी. क्या पता था कि यही बाइक उसकी मौत का कारण बन जाएगी. डेढ़ माह बाद 31 जुलाई को उसे 19वां जन्मदिन मनाना था.
















Leave a Reply