प्रेमपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला वृद्धा का शव, निकली थी सुबह टहलने

Spread the love

कानपुर में महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास वृद्धा का शव मिला है. मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा सुबह घर से निकली थीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शनिवार सुबह करीब छह बजे डीएफसीसी डाउनलाइन खंबा नंबर 452/ 6-7 के बीच में 55 वर्षीय वृद्धा का शव पड़ा मिला. सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराई गई, जिसमें बड़ागांव के रहने वाले जीतू ने बताया कि उसकी मां सुनीता पत्नी उमेश है.

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे वह घर से निकली थीं। मानसिक हालत ठीक न होने की वजह से वह रेलवे ट्रैक किनारे अक्सर टहलने निकल जाती थी. ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक किनारे शव पड़ा हुआ है, तब घटना की जानकारी हुई है.

महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *