लखनऊ अग्निकांड के मद्देनज़र KDA का चला कोचिंग पर डंडा, ताबड़तोड़ सील किये 16 प्रतिष्ठान

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत के बाद सीएम ने सख्त तेवर के मद्देनज़र कानपुर में केडीए का अमला जागा है. उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के आदेश पर केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को शाम को निकलकर कोचिंग संस्थानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नक्शे के विपरीत हुए निर्माणों को सील कर दिया.

दस्ते ने दो घंटे की कार्रवाई में 16 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया. साथ ही 22 प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया गया है. इन पर मंगलवार को कार्रवाई की जाएगी। केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि नक्शे के विपरीत बने निर्माणों को सील किया जाएगा. बेसमेंट का प्रयोग पार्किंग व स्टोर की जगह अन्य गतिविधियों में प्रयोग किया जा रहा है उनको भी सील किया जाएगा. यह अभियान लगातर चलाया जाएगा.

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में कोचिंग संस्थान में आग लगने से 15 छात्रों की मौत ने शहर के कोचिंग संस्थानों में अग्निसुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं. काकादेव स्थित कोचिंगमंडी में तमाम प्रतिष्ठान बेसमेंट में चलते मिले. इतना ही नहीं यहां आग से निपटने के संसाधनों के रूप में फायर एस्टिंग्यूशर के अलावा कुछ भी नहीं मिला। बीते कुछ सालों में हादसा होने पर अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई के नाम पर महज नोटिस देकर पल्ला झाड़ लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *