कानपुर में गंगा स्नान करने गए चार किशोर में तीन डूबे, दो को बचाया और एक लापता

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस के अनुसार पांच किशोर गंगा स्नान के लिए आए थे, जिनमें से चार किशोर स्नान के लिए नदी में उतरे. इस दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे.

मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने साहस का परिचय देते हुए त्वरित बचाव कार्य किया, जिसमें दो किशोर अर्पित और सागर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, शिवम गुप्ता (14 ) नदी में लापता हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

इसके बाद गोताखोरों व बचाव दल की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि लापता किशोर की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *