नौबस्ता में थाने से 50 गज की दूरी पर पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े पत्थरबाज़ी और लूट

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के नौबस्ता में आज दबंग लड़कों ने पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े पत्थरबाज़ी की, कर्मचारियों को मारापीटा और लगभग 75 हज़ार कैश लेकर फरार हो गए. ख़ास बात यह कि यह पेट्रोल पंप नौबस्ता थाने से महज़ 50 गज की दूरी पर है.

मिली जानकारी के अनुसार इन 10-12 दबंग लड़कों ने मामूली कहासुनी के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला बोल दिया। जमकर ईंट-पत्थर चलाए जिससे इलाके में दहशत और हड़कंप मच गया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है. पुलिस ने दो पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *