पुनीत शुक्ला, कानपुर।
UP के विभिन्न शहरों में चल रहे निर्माण कार्यों में किस तरह का भ्रष्टाचार और लापरवाही है, यह हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहने और उसके चंद रोज बाद हरदोई में भी निर्माणाधीन पुल की बीम गिरने की घटनाएं हम देख चुके हैं. बीती रात कानपुर के किदवई नगर में भी ऐसी दुर्घटना हो सकती थी लेकिन प्रभु की कृपा और लोगों के सहयोग से ठेलेवाला बच गया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी है.
मिली जानकारी अनुसार एक ठेलेवाला अपने रास्ते जा रहा था कि किदवई नगर में तड़का रेस्टोरेंट के सामने सीएम ग्रिड निर्माण के लिये खोदे गये गड्ढे में ठेले समेत जा गिरा. स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और फिर निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर उठाए सवाल. शहर में जगह-जगह खोदाई, धूल-धक्कड़ और गड्ढों से लोग पहले ही परेशान है.. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
















Leave a Reply