पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में मेयर और भाजपा के 6 बागी पार्षदों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब मेयर के खिलाफ सीएम से शिकायत करने वाले पार्षद पवन गुप्ता के वार्ड में मौजूद संत लाल का हाता में रहने वाले सैकड़ों लोग शनिवार दोपहर मेयर और उनके बेटे के खिलाफ पोस्टर बैनर लेकर नगर निगम पहुंचे.
लोगों ने सीवर लाइन के लिए प्रदर्शन किया. इस दौरान पब्लिक ने मेयर और उनके बेटे अमित उर्फ बंटी पांडेय के खिलाफ मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए.
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि संतलाल के हाते की अरबों रुपए की कीमती जमीन पर मेयर के बेटे की नजर है. इस वजह से सीवर लाइन नहीं पड़ने दे रहा है. प्रदर्शन के दौरान पब्लिक ने नगर निगम के अफसरों को जल्द से जल्द सीवर लाइन का काम कराने के लिए ज्ञापन भी दिया। इसमें भारी संख्या में पुरुषों के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए.

नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा: लोगों ने नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपा. कहा- पार्षद पवन गुप्ता के प्रयासों से नगर प्रशासन के द्वारा मलिन बस्ती संतलाल हाता में सीवर लाइन डालने के आदेश करते हुए टेंडर भी निकाल दिया है, जिससे वहां के लोग खुश हैं परन्तु आज हमें पता चला कि कुछ भू-माफिया कथित मकान मालिक पवन कुमार व मेयर पुत्र अमित पाण्डेय उर्फ बन्टी व भू-माफिया मिलकर के ऐन केन प्रकरण से बेचना व खरीदना चाहते हैं. टेंडर होने पर अपनी मंशा को फेल होता देख कर, वह पवन कुमार व उनके परिवार के समस्त लोगों को लेकर आपके विरुद्ध नगर निगम में धरना एवं प्रदर्शन कर डाले गए टेंडर को निरस्त कराने का प्रयास कर रहे हैं. इस प्रकरण से सरकारी जमीन को बेचकर हम समस्त चार हजार दलित निवासियों को बेघर करना चाहते हैं. भू-माफिया कथित मकान मालिक की पवन कुमार व भूमाफिया मेयर पुत्र अमित पाण्डेय बन्टी की बातों पर ध्यान न देकर वर्षों से चली आ रही समस्या सीवर लाइन डलवा कर हम समस्त दलित दुर्बल आय वर्ग एवं असहाय चार हजार निवासियों को भीषण समस्या से निजात दिलाने की कृपा करें. कार्य में बाधा पहुंचाने वाले पवन कुमार व मेयर पुत्र अमित पाण्डेय उर्फ बन्टी व भूमाफिया के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी करें.
















Leave a Reply