कानपुर के गुजैनी में बीच सड़क भाभी की चप्पलों से पिटाई, मारे 20 सेकेंड में 8 चप्पल, 10 थप्पड़

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में पति व तीन की बेटी संग ससुराल में रहने गई विवाहिता को देवर व उसके दोस्त ने बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए. बुधवार दोपहर 3 बजे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें 20 सेकेंड आरोपियों ने 8 चप्पल और 10 थप्पड़ महिला और उसके पति को जड़े. मारपीट के दौरान उसकी 3 साल की बेटी भी चुटहिल हो गयी. पिटाई के बाद महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद दोनों गिरफ्तार कर लिए गए.

डेढ़ साल से ससुराल से अलग रह रही थी विवाहिता: कानपुर देहात निवासी महिला ने बताया कि उनकी 15 साल पहले उनकी शादी बर्रा–8 निवासी फर्नीचर कारीगर से हुई थी. महिला के मुताबिक ससुराल के पास रहने वाला संदीप सचान उन पर बुरी नजर रखता था, विरोध करने पर आए दिन ससुरालीजनों से झगड़ा होता था जिस पर वह डेढ़ साल पहले ससुराल छोड़ कर किराए के मकान में रहने चली गई थीं.

बताया कि 15 दिनों से पति बीमार चल रहे थे, जिस पर वह ससुराल में रहने के लिए मंगलवार करीब 2 बजे पति व तीन साल की बेटी के साथ गई थीं, जिसका ससुरालीजनों ने विरोध किया. इस दौरान देवर व इलाके में रहने वाले हेमंत सचान ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ कर घर से निकाल दिया. पीड़िता के मुताबिक वह पति व बेटी के साथ बाइक से थाने में शिकायत करने के लिए जा रही थीं, इस दौरान देवर ने एक के बाद एक दो थप्पड़ जड़ दिए.

इसी दौरान संदीप सचान मौके पर पहुंचा और दोनों ने उन्हें चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया. पति के विरोध करने पर पति पर भी थप्पड़ों की बौछार कर दी. मारपीट के दौरान बाइक गिरने से तीन साल की बेटी चुटहिल हो गई, वहीं बेरहमी से पिटाई के बाद विवाहिता सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ीं. इस दौरान मौके मौजूद एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया.

बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुजैनी पुलिस हरकत में आई. थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप सचान व देवर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *