M.Sc की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध स्थितियों में मौत, लटका मिला शव, निष्पक्ष जांच की मांग

Spread the love

कानपुर के रावतपुर में एसएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है. परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.

हितकारी नगर में एसएससी की तैयारी कर रही छात्रा दीक्षा (19) का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मूलरूप से कन्नौज के तालग्राम स्थित सैरयापुर निवासी दीक्षा पिछले चार वर्षों से पैरामेडिकल की तैयारी कर रही अपनी बड़ी बहन आकांक्षा के साथ हितकारी नगर के पी ब्लॉक में किराए पर रहकर एसएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह फतेहगढ़ से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई भी कर रही थी.परिजनों के अनुसार, हाल ही में दीक्षा ने पास में ही नया कमरा किराए पर लिया था.

धीरे-धीरे सामान शिफ्ट कर रही थी. मंगलवार को बड़ी बहन आकांक्षा नए कमरे में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, जबकि दीक्षा पुराने कमरे से बचा हुआ सामान लेने गई थी. काफी देर तक वापस न लौटने पर आकांक्षा उसे देखने पुराने कमरे पहुंची, जहां दीक्षा का शव फंदे से लटका मिला. यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *