कानपुर में कार से खींचकर गर्लफ्रेंड पर ईंट से हमला, चीखते हुए भागकर बचायी जान; गिरफ्तार

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में रिटायर्ड IAS के बेटे ने कार से खींचकर गर्लफ्रेंड पर ईंट से हमला कर दिया. युवती बचने के लिए शीशे बंद किए लेकिन युवक ने पहले कार पर ईंट मारी फिर गेट खोलकर कार से बाहर खींच लिया. इसके बाद सिर पर कई वार किए. चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया. जमकर पिटाई की.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवाशीष निगम को गिरफ्तार कर लिया. गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि युवक और युवती कार से बिठूर के ब्रह्मघाट घूमने जा रहे थे. घटना शनिवार शाम 7 बजे की है. पूरे मामले की जानकारी रविवार सुबह साढ़े 8 बजे वीडियो सामने आने के बाद हुआ.

आरोपी देवाशीष निगम

शादी से मना करने पर मारी ईंट, हत्या करना चाहता था: स्वरूप नगर के राज टावर में रहने वाले देवाशीष निगम (38) S/O स्वर्गीय रमेश शंकर निगम अपनी अमेज कार से अपनी गर्लफ्रेंड मृदुला (38) को लेने IIT कानपुर पहुंचे. महिला IIT कानपुर में क्लर्क है. वहां फोन करके उसे गेट पर बुलाया.

इसके बाद बिठूर के ब्रह्मघाट घूमने के लिए निकले गए. कार देवाशीष चला रहा था जबकि उसकी गर्लफ्रेंड आगे की सीट पर बैठी थी. रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई.

विवाद बढ़ने के बाद देवाशीष ने मंधाना के पास सर्विस लेन पर अपनी कार सड़क किनारे रोक दी. कार रोकने के बाद युवक तेजी से कार से उतरा और सड़क किनारे से ईंट उठा ली. तभी मृदुला ने कार के गेट बंद कर लिए. इसके बाद देवाशीष ने ईंट से कार पर 2 से 3 वार किए. इसके बाद उसने महिला को कार से खींच लिया और सड़क पर गिरा दिया. फिर ईंट से सिर और शरीर पर कई वार किए.

महिला को चिल्लाता देख आसपास के लोगों की काफी भीड़ लग गई. लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा. सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी उन्हें धमकाने लगा। बोला- मेरी मां रिटायर्ड IAS हैं.

सड़क पर पड़ी तड़पती रही महिला: घटना के बाद पब्लिक ने आरोपी युवक को पकड़ लिया इस दौरान पीड़िता सड़क पर पड़ी रही किसी ने उसे तत्काल हॉस्पिटल भिजवाने की जहमत नहीं उठाई पुलिस के आने के बाद उसे पास के रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम अबिदी ने बताया- “पीड़िता के परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. आरोपी को रविवार को जेल भेजा जाएगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *