कानपुर में सपा के PDA सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े जिलाध्यक्ष व विधायक, जोरदार हंगामा

Spread the love

कानपुर के सीसामऊ उपचुनाव के तहत आयोजित पहला पीडीए सम्मेलन में विवादों की भेंट चढ़ गया. प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही सपा जिलाध्यक्ष और दोनों सपा विधायक भिड़ गए. जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान आरोप लगाया कि विधायक चुनाव हरवा सकते हैं.
जिलाध्यक्ष बोले- तमीज में रहे विधायक

इसके बाद कानपुर कैंट से विधायक मो. हसन रूमी और आर्य नगर सीट से विधायक अमिताभ बाजपेई ने हंगामा कर दिया. दोनों विधायक मंच छोड़कर चले गए. वहीं नसीम सोलंकी बीच-बचाव करते नजर आए. मंच से विधायकों के बोलने पर जिलाध्यक्ष ने विधायकों की तरफ उंगली उठाते हुए तमीज में रहने के लिए कहा जिसके बाद विवाद और बढ़ गया.

उपचुनाव के चलते पहली जनसभा थी

सीसामऊ सीट पर उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने पहली जनसभा कर चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है जबकि भाजपा खेमा पूरी तरह शांत है. गुरुवार को कानपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल कानपुर पहुंचे। वहीं पहली बार मंच पर प्रत्याशी नसीम सोलंकी भी नजर आई. मंच पर जेल में बंद इरफान सोलंकी की मां भी नजर आईं. सीसामऊ क्षेत्र के भन्नानापुरवा में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया.

मंच पर दिखा PDA फैक्टर

प्रदेश अध्यक्ष की सभा में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे. वहीं मंच पर पीडीए फैक्टर भी दिखा. सिख, ब्राह्मण, ओबीसी और मुस्लिम हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया. इस दौरान भाजपा द्वारा किए गए अत्याचार को जोर-शोर से सपा ने उठाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *