कानपुर में एसएनके पान मसाला के प्रतिष्ठानों पर डीजीजीआई की टीमों ने छापा मारा है. अफसरों को बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं. अफसरों ने सभी के मोबाइल जब्त तक कर लिए हैं.
DDGI गुड़गांव और लखनऊ की 28 अफसरों की टीमों ने शुक्रवार को शहर के बड़े पान मसाला कारोबारी एसएनके के चार, ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन और सुपारी ट्रेडिंग का काम करने वाले विवेक अग्रवाल के सात से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापा मारा.
SNK के पनकी स्थित दो फैक्टरी, रतनलाल स्थित आवास, स्वरूप नगर स्थित आवास के अलावा विवेक अग्रवाल के किदवई नगर स्थित आवास, प्रवीण जैन के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम और आवास पर कार्रवाई की गई है. अफसरों को बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं. अफसरों ने सभी के मोबाइल जब्त तक कर लिए हैं. किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है.
















Leave a Reply