कानपुर के कुलगांव स्थित रॉस लेदर गुड्स फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई. आग से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया. इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. महाराजपुर पुलिस जांच में जुट गयी है,

फैक्ट्री में बनती हैं लेदर की बेल्ट
रॉस लेदर गुड्स फैक्ट्री के मालिक विशाल अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री में लेदर की बेल्ट बनती है. रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में आग लग गई. आग और धुएं की लपटें उठते देख गार्ड ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी.
दोपहर 2:30 बजे लगी थी आग, गार्ड ने दी सूचना
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा हुआ लाखों की कीमत का माल जलकर राख हो गया. रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में आग लगी थी. दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया.

नुकसान का कर रहे आंकलन
फैक्ट्री के मालिक विशाल अग्रवाल ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. फिलहाल लाखों का नुकसान हुआ है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.
रविवार को बंद थी फैक्ट्री
फैक्ट्री मालिक विशाल अग्रवाल ने बताया कि रविवार को छुट्टी रहती है जिसके कारण फैक्ट्री बंद थी। यहां पर सिर्फ एक गार्ड के अलावा कोई और नहीं था. इस संबंध में जाजमऊ फायर स्टेशन प्रभारी राहुल नन्दन ने बताया कि फैक्ट्री मालिक का कहना है कि रविवार को फैक्ट्री बंद थी. संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में आग लग गई. जांच की जा रही है कि किस कारण से फैक्ट्री में आग लगी है.
















Leave a Reply